विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व डायरिया से दो मासूमों की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 12:34 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 12:35 AM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिला चिकित्सालय में बुखार व डायरिया से पीड़ित दो मासूमों की मौत हो गई। 28 बच्चे इन बीमारियों से पीड़ित होने पर उपचार के लिए चिल्ड्रेन वार्ड मे भर्ती किए गए हैं।

रानीपुर थाना क्षेत्र शुकुलपुरवा निवासी शिखा(1)पुत्री ओम प्रकाश को डायरिया से तथा पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियावा निवासी सोनू(11)पुत्र प्रदीप को बुखार से पीड़ित होने पर सोमवार की देर रात जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। मौसम से परिवर्तन से डायरिया व बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को इससे पीड़ित आंचल, गुफरान, नीतू, नीलम, लक्ष्मी सहित 28 बच्चों को उपचार के लिए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर