विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से चार वर्षीय बालक की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 03 Jun 2013 01:03 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Jun 2013 01:05 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: थाना क्षेत्र के बालानगर गांव में दिमागी बुखार से चार वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इकौना थाना क्षेत्र के बालानगर निवासी बरसाती का चार वर्षीय पुत्र अरविंद दिमागी बुखार से पांच दिनो से पीड़ित चल रहा था। उपचार के लिए उसे दो दिन पूर्व सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का कहर थम नहीं रहा है। गांव में गंदगी के कारण मच्छर जनित व संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी दो दिन पहले गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव में एक 10 वर्षीय बालक की दिमागी बुखार से मौत ही हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग बना हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर