विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्ता काटने से बालक की इलाज के दौरान मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 May 2013 12:52 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2013 12:53 AM (IST)

News Article Hero Image

इकौना(श्रावस्ती) : एंटी रैबीज वैक्सीन लगने के बावजूद कुत्ता काटने से बीमार हुए बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बाबा ने एंटी रैबीज वैक्सीन इंजेक्शन की गुणवत्ता सही न होने का आरोप लगाया है।

इकौना थाना क्षेत्र के जगरावल गढ़ी निवासी द्वारिका के छह वर्षीय पुत्र बृजेश को मार्च के आखिरी सप्ताह में एक कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के लिए उसे इकौना सीएचसी पर लाया गया था। जहां उसे कुत्ता काटने के इंजेक्शन लगातार लगाए जा रहे थे। कुत्ता काटने के बाद सात मई को अचानक इस बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद संक्रामक रोग चिकित्सालय लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन आठ मई को बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के बाल रोग चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्चे को 200 प्रतिशत रैबीज पाए गए थे। इसके कारण उसे लखनऊ के संक्रामक रोग चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था। इकौना सीएचसी के डॉ. एके सिंह का कहना है कि कभी कभी ज्यादा वायरस शरीर में पहुंच जाते हैं तो एंटी रैबीज वैक्सीन काम नहीं करता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इंजेक्शन देर से लगाया गया हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर