यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निमोनिया व दिमागी बुखार से दो की मौत

बहराइच : जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की निमोनिया और संदिग्ध दिमागी बुखार से मौत हो गयी। इन्हें अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पयागपुर के सोहनी गांव निवासी रहीम(4) पुत्र चट्टे को निमोनिया की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद दम तोड़ दिया। उधर सुग्गानगर निवासी रफीकुल की संदिग्ध दिमागी बुखार से मौत हो गयी। दोनों ही मरीज शुक्रवार को भर्ती कराए गए थे।
इनसेट : छह घायल भर्ती
बहराइच : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल छह लोगों को जिला चिकित्सालय में लाया गया है। इनका इलाज चल रहा है। घायलों में बरदेहरा निवासी सत्यदेव वर्मा व यहीं के रहने वाले शत्रोहन के अलावा साई गांव बौंडी के सुशील कुमार, रायपुर थैलिया के पप्पू व सुघरा, रामगांव के निबुआरी निवासी गया प्रसाद शामिल हैं।
इनसेट : जहरीला पदार्थ खाया
बहराइच : जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक प्रौढ़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के पातूपुर निवासी सरजू प्रसाद पुत्र ब्रह्मा ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
