विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड का कहर, प्रशासन अनजान, महिला की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 03 Jan 2013 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2013 10:32 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : गुरूवार को तराई कोहरे की चादर में लिपटी रही। कड़ाके की ठंड में शीत लहर से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिन भर भास्कर देव के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार को न्यूनतम पारा लुढ़क कर साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। लोग घरों में ही कैद रहे। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का साफ असर दिखाई दे रहा था।

उल्लेखनीय है कि दो दिनों की धूप के बाद गुरूवार को कोहरे ने एक बार फिर तराई को अपने आगोश में ले लिया। कड़ाके की ठंड से लोग बेजार रहे। शीत लहर चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। गलन और ठिठुरन से लोग परेशान रहे। चौराहों पर जल रहे अलाव बुझ जाने से लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। गलन और ठिठुरन के चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़भाड़ दिखाई पड़ी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिन का अधिकतम तापमान का पारा लुढ़क कर नीचे आ गया है। फसल अनुसंधान केंद्र प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ.आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि उपग्रह के प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार अभी ऐसे ही मौसम की आशंका जताई गई है। पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार कस्बा निवासी 65 वर्षीय शिवकन्या को बुधवार की शाम ठंड लग गई। पेट दर्द और उल्टी होने पर उसे उपचार के लिए परिवारीजन सीएचसी ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

इनसेट : विलंब से आ रहीं ट्रेनें

बहराइच : कोहरे के कारण रेलवे का आवागमन काफी प्रभावित हुआ है। यात्री गाड़ियां एक से ढाई-ढाई घंटे विलंब से आ रही हैं। गोंडा से नेपालगंज रोड जाने वाली ट्रेन ढाई घंटा विलंब से चल रही है। कोहरे के कारण चालकों ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन की रफ्तार काफी कम कर दी है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर