विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से छात्र समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 11:10 PM (GMT+05:30)

बागपत : पिछले चौबीस घंटों में दसवीं के छात्र समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। दर्जनों लोग अभी चप

News Article Hero Image

बागपत : पिछले चौबीस घंटों में दसवीं के छात्र समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। दर्जनों लोग अभी चपेट में हैं।

रठौड़ा गांव निवासी दीपक (18) पुत्र जयपाल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन पहले तो उसे छपरौली के निजी चिकित्सक के यहां दिखाये। कुछ फायदा भी हुआ, लेकिन मंगलवार रात हालत बिगड़ी तो परिजन चिकित्सक के पास ले गए। यहां से मरीज को बड़ौत रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दीपक दसवीं का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। उधर, बड़ावद गांव निवासी महक ¨सह कश्यप (55) पुत्र रिसाल को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रात्रि में उसकी भी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गांव में दो दर्जन से अधिक बीमार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।