विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 26 Sep 2015 11:10 PM (GMT+05:30)

बागपत : चौगामा क्षेत्र में बुखार ने कहर बरपा रखा है। एक दुकानदार की बुखार से मौत हो गई। दोघट कस्बे

News Article Hero Image

बागपत : चौगामा क्षेत्र में बुखार ने कहर बरपा रखा है। एक दुकानदार की बुखार से मौत हो गई। दोघट कस्बे की पट्टी भोजान निवासी चांद मोहम्मद (17) पुत्र कय्यूम बड़ौत में बैट्री की दुकान चलाता था। दो दिन पूर्व उसे बुखार हुआ था। उसके पिता ने बताया कि पहले तो उन्होंने बड़ौत के चिकित्सकों से उसका उपचार कराया। उसे कुछ आराम हो गया, लेकिन शुक्रवार शाम अचानक फिर उसे तेज बुखार हो गया। वह रात्रि में उसे लेकर बड़ौत पहुंचे, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गौरतलब है कि बुखार से आए दिन मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में दोघट पीएचसी प्रभारी डा. अजय शाह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।