विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार का कहर, दो की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 02:40 AM (IST)

News Article Hero Image

बेहट (सहारनपुर) : क्षेत्र में मलेरिया, टायफाइड व वायरल ने लोगों पर कहर बरपा रखा है। गांव पथरवा व पाजराणा में दो लड़कियों की बुखार से मौत हो गई। दर्जनों महिला-पुरुष व बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं।

घाड़क्षेत्र के गांवों में इन दिनों बुखार ने लोगों पर कहर बरपा रखा है। अब तक क्षेत्र में कई मौतें बुखार से हो चुकी है। नौगांवा में तो सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने रोगियों की स्लाइड तो बनाई लेकिन उपचार नहीं किया। लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। सोमवार को क्षेत्र के गांव पाज राणा में अफसा (10) पुत्री महमूद की तेज बुखार के चलते मौत हो गई। इस बालिका को करीब एक सप्ताह से बुखार था। गांव में हिदायत, नवाब व उवैश आदि दर्जन भर लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव पथरवा निवासी पूजा (20) पुत्री रामशण की भी बुखार से मौत हो गई। पूजा के परिजनों ने बताया कि करीब दो सप्ताह से पूजा इस बीमारी से पीड़ित थी, जबकि इस गांव में भी दर्जनों महिला-पुरुष व बच्चे मलेरिया, टायफाइड व वायरल की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। सीएमओ डा. वी के दत्ता का कहना है कि मंगलवार को मौके पर टीम भेजी जाएगी।