यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानलेवा बुखार से किशोर की मौत

बिनौली : बिनौली गांव में बुखार से पीड़ित एक किशोर की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि किशोर डेंगू की चपेट में था या फिर कोई अन्य बुखार, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। परिजनों गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
बिनौली गांव निवासी 12 वर्षीय शोएब पुत्र यामीन करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ अस्पताल में भेज दिया। उपचार के बाद भी किशोर की हालत बिगड़ती चली गई। इस पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
मंगलवार शाम किशोर की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चिकित्सीय जांच के बाद भी पता नहीं चल सका कि किशोर डेंगू की चपेट में था या किसी अन्य बुखार की। परिजनों ने शव को गांव में लाकर उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
इन्होंने कहा..
बिनौली में बुखार से हुई मौत की मुझे जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद भी पता चलेगा कि किशोर को डेंगू था या कोई अन्य बुखार।
डा. जेपी शर्मा सीएमओ बागपत।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
