यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड ने एक और वृद्ध की जान ली

बागपत : सर्दी बुजुर्गो पर भारी पड़ रही है। पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त करने पर आमादा सर्द हवाएं अब जानलेवा हो चली हैं। शुक्रवार को हाड़ कंपाती ठंड ने फिर एक 60 वर्षीय वृद्ध को मौत की नींद सुला दिया। चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध काफी समय से सांस की बीमारी से पीड़ित था।
मृतक जयसिंह सोनीपत के रसूलपुर गांव का रहने वाला था। वह काफी समय से बागपत में एक निजी चिकित्सक से अपना इलाज करा रहा था। दो दिन पूर्व तबियत खराब होने के बाद वह बागपत पुराना कस्बा में रहने वाली अपनी बहन के पास आकर रहकर इलाज करा रहा था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार तड़के सीने में तेज दर्द होने की शिकायत के बाद वह उसे सीएचसी के लेकर आए। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर तैनात डा. दीपक ने बताया कि मृतक दमे का मरीज था। बता दें कि गत मंगलवार को भी एक वृद्ध की मौत ठंड लगने से हो गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
