यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से युवक की मौत
उघैती : थाना क्षेत्र के गांव गुगौआ निवासी शिवराज (18) पुत्र टीकाराम को दिमागी बुखार आ रहा

उघैती : थाना क्षेत्र के गांव गुगौआ निवासी शिवराज (18) पुत्र टीकाराम को दिमागी बुखार आ रहा था। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए टीएमयू मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर मुरादाबाद में भर्ती कराया। जहां शिवराज की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मंगलवार को दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल में ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
