विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिस्ट्रीशीटर ने दलित के घर की फायरिंग

By Edited By:
Published: Sat, 10 May 2014 11:31 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी ने जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक दलित के पर फायरिंग की। इससे गांव में भगदड़ मच गई।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव परसुरा में जिले का एक नामचीन हिस्ट्रीशीटर अपने कई बदमाशों के साथ पहुंच गया। उसने अपने साथियों के साथ परसुरा निवासी शंकर जाटव के घर पर जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक फायरिंग करने वाला जिले का एक नामचीन बदमाश है, जिसका नाम अपराध की दुनिया में छाया हुआ है। वह कई केसों में जेल में बंद था, पिछले कुछ समय पहले वह जेल से जमानत पर आया है। इसके बाद इलाके में उसका आतंक फिर से शुरू हो गया है। तीन महीने में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस जानबूझकर भी उसपर हाथ नहीं डाल रही है।