विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालूपुर गांव में डेंगू से युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 02:59 AM (IST)

संस, बिसौली : नगर में डेंगू और वायरल बुखार से दर्जनों लोग पीड़ित हैं। गांव कालूपुर के एक

कालूपुर गांव में डेंगू से युवक की मौत
कालूपुर गांव में डेंगू से युवक की मौत

संस, बिसौली : नगर में डेंगू और वायरल बुखार से दर्जनों लोग पीड़ित हैं। गांव कालूपुर के एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। इसके साथ ही नगर के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में बुखार से पीड़ितों की भारी भीड़ है।

नगर के समीपवर्ती गांव कालूपुर निवासी 23 वर्षीय दलवीर यादव को दो दिन पहले बुखार आया। नगर में उसका इलाज हुआ। फायदा न होने पर परिवार वाले दलवीर को बरेली ले गए। वहां पर हुई खून की जांच में उसे डेंगू होने की पुष्टि भी हुई। इलाज के दौरान ही उसकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अभी पंद्रह दिन पहले ही उसके यहां बेटे का जन्म हुआ। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुराहाल है। इधर पिछले एक पखवाड़े से नगर में बुखार फैला हुआ है। नगर का हाल तो यह है कि मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले एक माह से पालिका द्वारा फॉ¨गग भी नहीं कराई गई है। इधर प्रशासन ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। हाल ये है कि हर घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में है।