विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित परिवारों को उजाड़ रहे दबंग

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 12:24 AM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तोई सिकरी के दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की कि दबंग उन्हें गांव में नहीं रहने दे रहे हैं।

डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव की एक लड़की वहीं के दलित लड़के के साथ भाग गई थी। बाद में लड़के की पिटाई कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। हालांकि लड़के की जमानत करा ली गई है। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग दलित परिवारों को गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। आरोप यह भी लगाया कि उनकी उनके मकानों के ईटें तक उखाड़ ले रहे हैं। उनके आतंक से प्रभावित लोग गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद पीड़ितों ने कांग्रेस कार्यालय जाकर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और एससीएसटी आयोग के जिला कोआर्डिनेटर दयाराम ब्यास से मुलाकात की। दयाराम व्यास ने कहा कि वह खुद गांव जाकर इस मामले की जांच करेंगे और आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया को भी अवगत कराएंगे।

इस दौरान सुरेश, जगदीश, चन्द्रपाल, पप्पू, सोरन, देवेंद्र, बिंटू, हाकिम, नेकपाल, जगदीश, प्रकाशो, रोहताश, दिनेश, भीमसेन, मीलाल, गेंदनलाल आदि शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर