यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम समेत दो की मौत
बदायूं: कस्बे में फैले जानलेवा बुखार ने मासूम समेत दो लोगों की जान ले ली। इससे बीमारी को लेकर लोगों

बदायूं: कस्बे में फैले जानलेवा बुखार ने मासूम समेत दो लोगों की जान ले ली। इससे बीमारी को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। पिछले चार पांच दिनों से दवा व्यापारी रामवीर पुत्र रामपाल और व्यापारी रामसेवक गुप्ता के सात वर्षीय पुत्र अक्षय दीप को बुखार आया था। दोनों का निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमे के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कस्बे में दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में हैं, इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
