यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम की मौत
बदायूं : इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ पंजाब प्रदेश में मे

बदायूं : इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ पंजाब प्रदेश में मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता है। बुधवार को उसके बेटे शिवम (6) को पंजाब में ही बुखार आया। इसके बाद वह गुरुवार को अपने गांव पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए आया था। इसी बीच शिवम की हालत और भी बिगड़ गई तत्काल उसे चंदौसी उपचार हेतु ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें बरेली ले जाने की सलाह दी। शुक्रवार रात बरेली ले जाते समय रास्ते में ही शुभम की सांस हमेशा को थम गई। परिजन उसे अपने गांव ले आए। हालांकि कौन से बुखार से शिवम की मौत हुई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
