विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से चार और लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 11:17 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार और लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार का

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार और लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार का कहर थमने की बजाए और बढ़ता जा रहा है। जगत के बाद अब उझानी में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात और रविवार की शाम तक हुई लोगों की मौत से मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं बीमारी को लेकर दहशत सभी में बरकरार है। सखानू निवासी 28 वर्षीय लालाराम पुत्र कल्याण को पांच दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को डाक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताते हुए उसे बाहर ले जाने को कहा। परिजन उसको इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सहसवान : तेज बुखार की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नैनोल बागवाला निवासी यूनिस अली के ग्यारह वर्षीय पुत्र मुहम्मद उवैस को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को बुखार तेज होने पर परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। देरशाम तक बालक का शव गांव नहीं पहुंच सका था।

उझानी : नगर के मुहल्ला गंजशहीदा निवासी नसीम (50) पत्नी मुहम्मद आरिफ और मुहल्ला गद्दी टोला निवासी अनबार का छह वर्षीय पुत्र अरमान को शनिवार की रात तेज बुखार आने पर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां दोनों की तेज बुखार होने से मौत हो गई। अधेड़ महिला और बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर में चौथे दिन भी बुखार से लोगों के मरने की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है।