यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से प्रधान पुत्री की मौत

बदायूं : क्षेत्र के ग्राम बारी खेड़ा निवासी प्रधान रामवीर कश्यप की बेटी राधा कश्यप (19) को तेज बुखार आने पर इलाज को लाते समय मौत हो गई। राधा की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप ने उसहैत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर के न रहने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
