विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 11:11 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 May 2013 11:13 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बदायूं: बुआ के साथ गंगा स्नान को आयी बालिका डायरिया की चपेट में आ गयी। उसकी रेलवे स्टेशन पर मौत हो गयी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था देखने वालों की स्टेशन पर भीड़ लग गयी।

शाहजहांपुर के गांव जठौरा निवासी विनोद की पांच वर्षीय पुत्री राशि को गंगा स्नान कराने को बुआ राधा अपने साथ ले कर आयी थी। जिसकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने कछला चौराहे पर एक चिकित्सक को दिखाया। जहां पर उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो उझानी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां डायरिया का इलाज करवा कर घर जाने को रेलवे स्टेशन पर करीब पांच बजे बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बेंच पर बैठी थी। तभी अचानक राशि के प्राण पखेरू उड़ गए। बालिका की अचानक मौत से बुआ राधा व भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां देखने वालों की भीड़ लग गयी। मृतका बालिका को देखने उमड़ी भीड़ में दातागंज निवासी एक जेब कतरा ने कमल पुत्र बेचेलाल की जेब से रुपये निकाल लिए। भीड़ ने जेब कतरे को दबोच लिया और जीआरपी चौकी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस जेब कतरे से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वह साहूकारा मुहल्ला में बहन के घर आया था। वह अपना नाम पता सही नहीं बता रहा है। पुलिस ने बताया कि थाने पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी तभी उसके सही नाम पते की जानकारी हो सकेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर