विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागे शिकारी

By Edited By:
Published: Sat, 23 Feb 2013 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2013 11:09 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : थाना जरीफनगर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की टीम को देखकर शिकारी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गये। ट्रैक्टर ट्राली से मरे हुए दो नीलगाय बरामद हुये हैं।

वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव केरई सेरई के जंगल में शिकारी नीलगाय को मार रहे हैं। यह सूचना मिलते ही फारेस्ट आफीसर वीरेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर जा रहे थे। तभी शिकारियों ने उन्हें आता देख लिया और ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गये। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली में दो मरे हुए नीलगाय पड़े थे। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने ले आयी। इस संबंध में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों का कहना है कि जंगल में अक्सर शिकारी देखे जाते हैं। मगर डर के कारण कोई इनका विरोध नहीं करता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर