विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज से

By Edited By:
Published: Sat, 23 Nov 2013 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2013 02:37 AM (IST)

News Article Hero Image

आजमगढ़ : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाया जाना है। रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी नीना शर्मा बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ करेंगी।

पोलियो अभियान के तहत शनिवार को दो बजे जिला महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो रैली निकाली गई। इस रैली में मिशन अस्पताल की नर्सो व राहुल जन सांकृत्यायन इंटर कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली को सीएमओ डा. वीबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महिला अस्पताल से बड़ादेव, चौक, पहाड़पुर, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी होते हुए सीएमओ आफिस पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर सीएमओ डा. वीबी सिंह व डिप्टी सीएमओ डा. संजय ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए पल्स पोलियो जैसे राष्ट्रीय अभियान में सभी कर्मचारी रुचि लेंगे। यह जनमानस से जुड़ा कार्यक्रम है। रैली में महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. एमके अग्रवाल, यूनीसेफ के बीके चौबे, डिप्टी सीएमओ डा. एके दुबे, चंद्रेश चन्द्रा, डा. परवेज, डा. ऊषा ओझा, डा. वीके यादव आदि शामिल थे।

पुरानी तिथि पर ही होगा पल्स पोलियो अभियान

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान पूर्व में निर्धारित तिथि 24 नवंबर को ही आयोजित होगा। घर-घर पोलियो टीकाकरण का कार्य 25 से 29 नवंबर तक किया जाएगा। डा. सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पल्स पोलियो टीकाकरण की तिथि में आशिक संशोधन कर दिया गया था परंतु हड़ताल खत्म होने के बाद अब पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार होगा। इस बाबत उन्होंने पल्स पोलियो ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को 24 नवंबर को अपने-अपने निर्धारित बूथों पर समय से पहुंचने का निर्देश दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर