यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पढ़ाई के दौरान पांच छात्राएं अचेत

सगड़ी (आजमगढ़) : जीयनपुर क्षेत्र के हरैया बाजार स्थित इंटर कालेज में शनिवार की दोपहर पढ़ाई के दौरान गर्मी व उमस के दौरान इंटरमीडिएट की पांच छात्राएं अचानक अचेत हो गई। इस जानकारी के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। दो छात्राओं की उपचार के बाद हालत ठीक हो गई लेकिन तीन छात्राओं की हालत गंभीर देख उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। भर्ती छात्राओं में विनीता (17) पुत्री रामदेव ग्राम सरगहां, सीलम (16) पुत्र कंता ग्राम खैरघाट एवं श्यामली (16) पुत्री अखिलेश ग्राम बनावें थाना क्षेत्र रौनापार की रहने वाली बताई गई हैं। देर शाम हालत में सुधार होने पर बीमार छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में हरैया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. गोपाल प्रसाद का कहना है कि गर्मी व उमस के चलते छात्राएं अचेत हुई वहीं अभिभावकों का कहना है कि कम स्थान में ज्यादा बच्चों को बैठाने के चलते यह घटना हुई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
