यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से युवक की मौत
जागरण संवाददाता, औरैया : अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव ललू में डेंगू से पीड़ित युवक की इलाज के

जागरण संवाददाता, औरैया : अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव ललू में डेंगू से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हो गया।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला ललू निवासी महाराज ¨सह का 32 वर्षीय ब्रजेन्द्र यादव कस्बा में ब्लाक चौराहे पर अपने परिवार के साथ रहता था। बीती 2 अक्टूबर को उसे बुखार आया था। परिजनों ने उसे स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। कोई लाभ न होने पर परिजन उसे इटावा ले गए। वहां भी इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ। इस पर आगरा रेफर कर दिया गया। वहां जांच में उसे डेंगू की पुष्टि की गई। वहां प्राइवेट हास्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई। परिजन देर रात शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में चीत्कार मच गया। ब्रजेंद्र के एक आठ माह का बेटा है।
