यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बच्ची की मौत
अमरोहा : बुखार पीड़ित बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहर

अमरोहा : बुखार पीड़ित बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह मामला नगर कोतवाली के मुहल्ला जयओम नगर का है। यहां रहने वाले किसान राकेश कुमार की बारह वर्षीय बेटी पूजा को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे परंतु सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को परिजन पूजा को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। वहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बता दें कि मुहल्ला जयओम नगर में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से अधिकांश निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।
