यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलारपुर माफी में बुखार से छात्रा की मौत
जोया: त न दिन से भीतर सलारपुर माफी में बुखार से दूसरी मौत हो गई है। गुरुवार को बुखार पीि

जोया: त न दिन से भीतर सलारपुर माफी में बुखार से दूसरी मौत हो गई है। गुरुवार को बुखार पीड़ित छात्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है। दो लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर कैंप लगाया तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
बता दें कि क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी में बीते पंद्रह दिन से बुखार कहर बरपा रहा है। गांव के अधिकांश लोग बुखार की चपेट में हैं। अधिकांश ग्रामीण निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। बीती 25 सितंबर को गांव के युवक कमल ¨सह की बुखार से मौत हो गई थी। जबकि दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण मेरठ व मुरादाबाद में उपचार करा रहे हैं। गुरुवार को दैनिक जागरण ने इस गांव में फैले बुखार को लेकर खबर प्रकाशित की है। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया तथा टीम को गांव में भेज दिया। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेंद्र ¨सह के नेतृत्व में डॉ. जमशेद कमर, रोशन ¨सह, प्रियंका चौधरी की टीम ने गांव के सरकारी स्कूल में कैंप लगाया। यहां पर टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें दवाइयां वितरित कीं। टीम ने 130 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां दीं तथा 96 बुखार पीड़ितों के खून की स्लाइड बनाई। वहीं गुरुवार को गांव की बुखार पीड़ित छात्रा ने दम तोड़ दिया। यहां रहने वाले किसान होमपाल ¨सह की बेटी शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी। उसे बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। गुरुवार को शिवानी की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है। तीन दिन के भीतर दो लोगों की मौत होने से गांव के लोगों में भी दहशत फैली है। अभी भी सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
