विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिहाली जागीर में बुखार से मासूम की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 09 Oct 2017 02:58 AM (IST)

हसनपुर : गजरौला मार्ग स्थित सिहाली जागीर गांव में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। शनिवार की रा

सिहाली जागीर में बुखार से मासूम की मौत
सिहाली जागीर में बुखार से मासूम की मौत

हसनपुर : गजरौला मार्ग स्थित सिहाली जागीर गांव में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। शनिवार की रात को गांव निवासी एक छह माह के बच्चे की बुखार से मौत हो गई। सप्ताह भर से बुखार से जूझ रहे एक 8 वर्षीय मासूम के डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

गांव निवासी दिलशाद अली के 6 माह के बेटे जुहान को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गांव में ही उसका उपचार करा रहे थे। रात दो बजे जुहान की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर इमरान खां का 8 वर्षीय पुत्र साद खां पिछले एक हफ्ते से बुखार से जूझ रहा है। उपचार के दौरान उसके डेंगू होने की पुष्टि हुई है। परिजन बालक का मेरठ में उपचार करा रहे हैं।

इसके अलावा नरेश शर्मा की पुत्री मीरा कुमारी, फरमान खां की पुत्री रफाना समेत काफी लोग बुखार से ग्रस्त हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम बदलने के चलते क्षेत्र के दूसरे गांवों में भी बुखार से लोग खासे परेशान हो रहे हैं।

गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हसनपुर : ग्रामीणों का कहना है कि सिहाली जागीर में इन दिनों गंदगी का साम्राज्य हो रहा है। गांव की बेहतर सफाई नहीं होने के कारण जगह- जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं जिसकी वजह से गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारी जन्म ले रही हैं। बुखार के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सफाई कराने की मांग की है। प्रदर्शन में इमरान खां, अर¨वद गर्ग, देवेंद्र सैनी, चंद्रपाल सैनी, कमल ¨सह, पवन कुमार, नरेश चंद, ब्रजकिशोर शर्मा, शुऐब खां, शारिक खान, सरफराज खान आदि शामिल रहे।