Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक पर मुलायम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुकदमा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2016 06:58 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    Hero Image

    अमरोहा(जेएनएन)। फेसबुक पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। समाजवादी यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शहजाद आब्दी की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिप्पणी को लेकर सपाइयों में रोष है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपत्तिजनक टिपप्णी से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    मामला नौगांवा सादात कस्बे का है। यहां रहने वाले शहजाद आब्दी समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनके फेसबुक एकाउंट पर जुड़े किसी अब्दुल सलाम नाम के युवक ने सपा मुखिया मुलायम ङ्क्षसह यादव की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर महिला का फोटो लगा दिया। साथ ही उस फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी। मंगलवार शाम को यह पोस्ट फेसबुक पर देख कर शहजाद आब्दी ने अन्य सपाइयों को जानकारी दी। जिसे लेकर सपाइयों में रोष फैल गया। पोस्ट करने वाले युवक अब्दुल सलाम के बारे में छानबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार रात शहजाद सपाइयों के साथ थाने पहुंचे तथा तहरीर दी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा को भी अवगत कराया। मामला सपा मुखिया से जुड़ा है, लिहाजा थाना पुलिस ने देर न करते हुए आरोपी अब्दुल सलाम के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ उपेंद्र यादव ने बताया कि पोस्ट करने वाले एकाउंट की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    अमरोहा के नोगावां सादात निवासी सपा नेता शहज़ाद आब्दी ने यहा मुकदमा अब्दुल सलाम के खिलाफ लिखाया है। इसमें मुलायम सिंह यादव के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अपलोड करने काम अब्दुल सलाम ने किया था। इसके बाद यह फोटो वायरल हो गई।

    उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें