यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सभासद पद दावेदार के पति समेत तीन की बुखार से मौत
उझारी: नगर पंचायत उझारी के वार्ड 5 से सभासद पद की दावेदार फात्मा बेगम के पति की बुखार स

उझारी: नगर पंचायत उझारी के वार्ड 5 से सभासद पद की दावेदार फात्मा बेगम के पति की बुखार से शुक्रवार रात को मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य की बुखार से मौत हो गई।
फात्मा बेगम का 45 वर्षीय पति दिलशाद चालक था। दो दिन पूर्व फात्मा ने सभासद पद को अपना नामांकन कराया। पति दिलशाद ही उसका चुनाव प्रचार कर रहा था। उसे दो तीन दिन पहले से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को हालत में कुछ सुधार होने पर वह थाना आदमपुर के गांव भावली अपनी ससुराल गया। शाम के समय वहां उसकी हालत बिगड़ी और जब तक उपचार मिलता, उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है। पति की मौत के बाद फात्मा चुनाव लडे़गी या नहीं यह बात अभी साफ नहीं है।
मुहल्ला अंसारियान निवासी अब्दुल वहीद की 70 वर्षीय पत्नी सरवरी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार शाम को सरवरी की मौत हो गई। उधर मुहल्ला मंसूरपुर निवासी हनीफ अहमद की पत्नी खुशनूदी को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे शुक्रवार की रात खुशनूदी की भी मौत हो गई। उझारी में बुखार से बढ़ती मौतों से लोग भयभीत हो रहे हैं।
