Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता को रणनीति बनाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 31 Jul 2017 01:00 AM (IST)

    अमरोहा : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

    Hero Image
    सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता को रणनीति बनाई

    अमरोहा : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई। बैठक में पंजीकरण, प्रतियोगिता तिथि व परिणाम घोषित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को नगर के आजाद रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में भाजपा जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए मनोनीत किए गए क्षेत्रीय मंत्री डॉ. मनन कौशल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। आगामी 26 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में केवल कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए एक अगस्त से 15 अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिणाम पांच सितंबर को घोषित होगा तथा 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंयती के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला संयोजक राजीव शर्मा, माया गुप्ता, अजीत चौधरी, अरुण चौधरी, मुकेश सक्सैना, अतुल पंडित, छत्रपाल ¨सह, सुमित अग्रवाल, शरद गर्ग, डॉ. केएस सैनी, रामवीर ¨सह, राजीव उपाध्याय, चैनसुख गोले, राजेश आर्य, सुमित अग्रवाल, चंचल वर्मा, डॉली शर्मा, निकिता सैनी, भावना, दीपमाला, ममता, विपिन भारद्वाज, सुरेश यादव, थम्मन ¨सह मौजूद रहे।