यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू व बुखार से चार की मौत
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाव पशुआ नगला

अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
गाव पशुआ नगला निवासी किसान चुन्नी सिंह को पिछले छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गाव में ही उसका उपचार करा रहे थे। दोपहर के समय उसकी मौत हो गई। उधर नगर के मुहल्ला पंसारा बाजार सराय निवासी मुहम्मद अयूब के नौ वर्षीय बेटे यूसुफ को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा ले गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गए।
उल्लेखनीय है कि हसनपुर क्षेत्र में अब तक बुखार से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
मंडी धनौरा : गांव शहबाजपुर मंढैया में मदन का परिवार रहता है। उसका पुत्र कावेन्द्र (13) शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा चार का छात्र था। बताते हैं कि उसे कुछ दिन पहले बुखार आया था। परिजन आम बुखार जानकर उसका इलाज झोलाछाप से करवाते रहे। दवाई से सेहत में सुधार नहीं हुआ। अचानक कावेन्द्र की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे मेरठ लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि हुई। उसे इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पसरी पड़ी गंदगी से संक्रामक रोग गांव में पैर पसार रहे हैं। ग्राम प्रधान भी सफाई कराने को लेकर गंभीर नहीं है। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की।
उझारी : तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उझारी के मुहल्ला मन्सूरपुर निवासी रामकिशोर हसनपुर बिजलीघर पर लाइन मैन के पद पर तैनात था। उसे पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे उपचार हेतु मुरादाबाद ले गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सरोज देवी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है।
