Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संविधान दिवस पर बाबा साहेब को नमन

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Nov 2014 10:00 PM (IST)

    अमरोहा। जेएस हिंदू डिग्री कालेज में विधि दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई। आमजन को संविधान प्रदत्त अधिकारो

    अमरोहा। जेएस हिंदू डिग्री कालेज में विधि दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई। आमजन को संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति सचेत रहने पर बल दिया गया। साथ ही भारतीय संविधान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में बताया गया। हाशमी कालेज में भी गोष्ठी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू डिग्री कालेज के सुदर्शन सभागार में गोष्ठी का शुभारम्भ बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। प्राचार्य डॉ. जेपी गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता, दलितोद्धार एवं स्त्री उन्यन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजनीतिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी ने कहा कि बाबा साहेब युग प्रवर्तक महामानव थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश में संवैधानिक संसदात्मक लोकतंत्र की नींव डाली। उन्होंने नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक अधिकार जैसे अध्यायों को संविधान में जोड़कर एक पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के रूप में भारत को एक सबल आधार दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनन कौशल ने कहा कि बाबा साहेब साहब द्वारा रचित संविधान भारत में आज ही के दिन अंगीकृत हुआ था। इस दिन संविधान के महत्वपूर्ण अंक विधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका लागू हुए। इस अवसर पर डॉ. केके दीक्षित, डॉ.अनिल रायपुरिया, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अराधना कुमारी, डॉ. वीर विरेन्द्र सिंह, डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार, अमित भटनागर, साईदुल हसन, डॉ. दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे। उधर हाशमी कालेज लॉ कालेज में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. राना परवीन ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य संविधान निर्माण का था। गुलामी की लम्बी दास्तां के बाद देश के नागरिकों को संविधान द्वारा मूल अधिकारों की प्राप्ति व उनके उल्लंघन होने पर उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय का संरक्षक सजग प्रहरी होना सबसे प्रमुख है। गोष्ठी में शहजाद सिद्दीकी, श्वेता शर्मा, नासिर हनीफ, मोहम्मद शाहिद, अशरफ आदि मौजूद थे।

    ---इन्सेट--

    वकीलों ने मनाया विधि दिवस

    अमरोहा : उत्तर प्रदेश अधिवक्ता वेल्फेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शीनू ने कहा कि आज के दिन भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसलिए हम सभी प्रत्येक वर्ष आज के दिन को विधि दिवस के रूप में मनाते हैं। जनपद न्यायालय परिसर में राजीव कुमार गोले एडवोकेट के चैम्बर पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष श्री शीनू ने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर अपने हितों और अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। सचिव मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक पद्धति का अनुसरण करने वाला देश है। हम सभी को एकजुट होकर विधि दिवस मनाना चाहिए। इस अवसर पर राजीव सैनी, राजीव गोले, राहुल माहेश्वरी, इरफान अली मंसूरी, राकेश मिश्रा, ईश्वर सिंह, मनोज यादव, कावेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।