यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रहस्यमयी बुखार से महिला की मौत
अमरोहा। रहस्यमयी बुखार के कस्बे में महिला की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। विभिन्

अमरोहा। रहस्यमयी बुखार के कस्बे में महिला की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। कस्बे में चर्चा है कि डेंगू के चलते महिला की मौत हुई है तथा अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में हैं।
नौगावां कस्बे के मुहल्ला बुध बाजार निवासी अली हैदर की पत्नी आरून फात्मा को पांच दिन पहले बुखार आया था। निजी चिकित्सकों से दवाई ली लेकिन सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर रविवार दोपहर परिजन उन्हें लेकर अमरोहा पहुंचे। यहां निजी चिकित्सक के अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन रविवार रात को उपचार के दौरान आरून फात्मा की मौत हो गई। महिला की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। इसके अलावा कस्बे में दर्जन भर लोग और बुखार से पीड़ित हैं। पीड़ितों में मृतका के बेटे अली यावर व वजीर अब्बास के अलावा मुहल्ला गूला तालाब निवासी शबीह अब्बास, अब्दुल्ला, महविश, शगुफ्ता, रेहान तथा मुहल्ला कटकुई निवासी अली हैदर भी बुखार से पीड़ित हैं। विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है। वहीं कस्बे में डेंगू की चर्चा है। लोगों का कहना है कि आरून फात्मा की मौत डेंगू से हुई है तथा अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में है। कस्बे में खलबली मची हुई है।
-------आसिफ अली------------
