विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट दर्द से हुई छात्रा की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 09:08 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। बछरायूं के ग्राम भगवानपुर में छात्रा परवीन की मौत बुखार से नहीं बल्कि पेट दर्द से हुई थी। इसकी पुष्टि गांव में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। यहां टीम ने कैम्प लगाकर मरीजों को दवाईयों का भी वितरण किया।

थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ में आबिद अली की पुत्री सना परवीन कई की संदिग्ध बीमारी की चपेट में आकर मौत हो गई थी। परिजन बुखार से मौत होने की बात कह रहे थे। बुखार से मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया था। जिस पर गजरौला सीएचसी के चिकित्सा अध्यक्ष डा. योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में कैम्प किया व पीड़ित परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। चिकित्सक ने बताया कि सना परवीन को पेट दर्द की शिकायत थी। परिजनों के अनुसार तेज दर्द उठने से उसकी मौत हुई। बुखार से मौत के कारणों का पता नहीं चला है। गांव में कैम्प लगाकर बुखार, चर्म रोग सहित आदि बीमारियों से 19 पीड़ितों को इलाज कर दवाईयों का वितरण किया। इस मौके पर डा. पूजा आदि मौजूद रहे।