विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला की मौत के बाद बहलोलपुर पहुंची डाक्टरों की टीम

By Edited By:
Published: Sat, 30 Aug 2014 09:54 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में शुक्रवार को बुखार से हुई महिला की मौत के बाद शनिवार को सीएचसी प्रभारी डा. योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। गांव के दूसरे वायरल पीड़ितों का इलाज किया गया। इसके साथ ही पड़ोसी गांव रहमापुर में भी टीम ने मरीजों की जांच कर दवाई दी।

बता दें कि गांव बहलोलपुर में बुखार से माया देवी की मौत हो गई थी। जिसकी खबर मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में डा. पूजा, सुपर वाइजर फूल सिंह, उदन सिंह, अभिषेक वर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम गांव बहलोलपुर पहुंच गई। मृतका के परिजनों से बात की। बकौल परिजन, मृतका पिछले एक वर्ष से बीमार थी। इनदिनों उसे बुखार भी था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव में बीमार लोगों को दवाई दी। साथ ही पड़ोस के गांव टीम रहमापुर माफी में भी पहुंची। हालांकि यह गांव सीएचसी गजरौला के क्षेत्र में नहीं था फिर भी मरीजों का इलाज किया गया। गांव में खांसी, जुकाम और खुजली आदि के मरीज अधिक पाए गए।

उधर सीएचसी प्रभारी श्री सिंह का कहना है कि परिजनों से बात करने के बाद महिला की मौत का कारण संक्रमण माना जा रहा है। बुखार से मौत हुई या नहीं यह पीएम रिपोर्ट से ही पुष्ट हो पाता।