यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहपुर गांव में दो की मौत, दहशत

अमरोहा। गजरौला के शाहपुर गांव में सोमवार हुई दो मौतों के बाद फिर से एक बार हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत है। सीएमओ ने गांव पहुंचकर दोनों मृतकों के परिजनों से बात की। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई है।
सोमवार सुबह शाहपुर गांव में अचानक वृद्ध सौ सिंह (95) और वृद्धा प्रमो देवी (82) की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत ही स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची। मौके का मुआयना करने स्वयं सीएमओ डा. विजय कुमार भी गांव में पहुंचे। मृतकों के घर पर जाकर उनके मृत्यु का कारण जाना और उनके रोते-बिलखते परिवार के परिजनों को सांत्वना दी। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वृद्धा की मौत पीलिया से हुई है। वहीं वृद्ध की मौत स्वभाविक होने का दावा किया जा रहा है। हालंाकि ग्रामीण वृद्ध की मौत डायरिया से मान रहे हैं। चूंकि चार दिन पहले ही मृतक वृद्ध डायरिया की चपेट में आया था। इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ था। सोमवार को अचानक दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
