यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया की शिकार महिला की मौत

अमरोहा। शाहपुर में बुधवार को बड़ी संख्या में डायरिया के शिकार हुये लोगों में एक महिला की शाम को मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं गांव वालों का आरोप है कि स्वास्थ विभाग की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।
बुधवार को शाहपुर में चार दर्जन से ज्यादा लोग डायरिया का शिकार हो गये थे। जिसके लिये सूचना पर सुबह ही चिकित्सकों की एक टीम उपचार के लिये पहुंच गई थी। शाम को टीम वापस आ गई थी। जिसके बाद शाम को महिला रोमा की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं गांव वालों का आरोप है कि स्वास्थ विभाग की टीम उपचार के बाद कुछ घंटों बाद वापस चली गई। मरीजों की देखरेख के लिये कोई भी चिकित्सक या फार्मासिस्ट नहीं छोड़ा गया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। मौत के बाद सूचना पर तुरंत चिकित्सकों की टीम दोबारा गांव में पहुंची। डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित करीब एक दर्जन मरीजों को सीएचसी लाया गया। जहां खबर लिखे जाने तक इलाज चल रहा था।
