विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अतरासी कलां में पशुओं में फैली बीमारी

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 11:29 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। जिले में पशुओं में फै ली खुरपका और मुंहपका बीमारी रूकने का नाम नहीं ले रही। चांदनगर के बाद अतरासी कलां में एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई जबकि दर्जनों पशु अभी भी बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों ने पशु विभाग पर बीमार की अनदेखी का आरोप लगाया।

बीते एक माह से जनपद में खुर पका मुंह पका जैसी बीमारियों ने पशुओं को अपनी चपेट में ले रखा है। एक माह पूर्व अकेले चांद नगर में दर्जन भर से अधिक पशुओं की मौत हो गयी थी। पहले तो पशु चिकित्सा विभाग चेता ही नहीं लेकिन कई पशुओं की मौत के बाद विभाग कर्मी वहां पहुंचे और पशुओं का टीकाकरण किया।

अब अतरासी कला गांव के पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। बीमारी से दिलशाद, रहमान, इश्तयाक, सिकन्दर, रईस अहमद, हसरत अली, निजामुद्दीन, असलम, हमीद के कई पशुओं की मौत हो गयी है जबकि दो दर्जन से अधिक पशु इस भयंकर बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी रजबपुर पशु चिकित्सा केन्द्र से टीकाकरण कराने कोई भी चिकित्सक नहीं आया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर