यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां को मौत, बच्चे को जिंदगी

अमरोहा। एक मां का बेटे को गोद में खिलाने का ख्वाब पूरा नहीं हो सका। बच्चे को जन्म देने के बाद मौत ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिला अस्पताल की चौखट पर आते आते उस मां ने दम तोड़ दिया। मां ने बच्चे को बाप के भरोसे छोड़ दिया।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव डयूटी निवासी नौशाद की पत्नी नसरीन को प्रसव पीड़ा हुई। शुक्रवार को सुबह परिजन उसे लेकर धनौरा सीएचसी पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। दोपहर में डिलीवरी हुई, नसरीन ने बेटे को जन्म दिया। मगर प्रसव उपरांत उसकी हालत अचानक खराब हो गयी। ब्लीडिंग शुरू हो गयी। यह देखकर स्टाफ के हाथ पांव फूल गये। नाजुक हालत में ही उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की चौखट पर आते ही उसने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी चिकित्सक डा. चरन सिंह ने नब्ज देखते ही नसरीन को मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
