विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बालिका की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 09:40 PM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : दलित बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घटना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में हुई।

उक्त क्षेत्र के कियामपुर गांव निवासी परेशी की 17 वर्षीय पुत्री कीना (दोनों काल्पनिक नाम) मंगलवार की भोर में दैनिक क्रिया से निवृत्त होने निकली थी। घंटों वापसी न होने से परेशान परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर रास्ते में बालिका का चप्पल पाया गया। कुछ ही देर में उसका शव गन्ने के खेत में मिला। शव को शाल से ढक दिया गया था। जीवित होने की आशा में परिवारीजन कीना को तत्काल गिरैयाबाजार स्थित एक नर्सिगहोम ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद एसओ नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पता चला कि बालिका की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। उसके शव को घसीटते हुए गन्ने के खेत तक ले जाया गया। ग्रामीणों ने बालिका के साथ दुराचार की आशंका जतायी है। फिलहाल एसओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि मृत्यु का कारण व दुष्कर्म के बारे में पता शव के पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। उनका यह भी कहना है कि मामला खुदकुशी का भी हो सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर