अंबेडकरनगर में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर में आठ की मौत
अंबेडकरनगर में आज सुबह करीब आठ बजे बसखारी मार्ग पर कुर्की के निकट भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई
अंबेडकरनगर (जेएनएन)। तेज रफ्तार स्पार्पियो की आज अंबेडकरनगर में ट्रैक्टर ट्राली से तेज टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो सवार होकर अंबेडकरनगर के लोग इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे।
अंबेडकरनगर में आज सुबह करीब आठ बजे बसखारी मार्ग पर कुर्की के निकट भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।
सड़क हादसे में मौत के बाद आगजनी, पथराव, तोडफ़ोड़ और जाम
तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में सभी मृतक जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव निवासी थे। यह सभी लोग इलाज के लिए मरीज को लेकर लखनऊ जा रहे थे। सम्मानपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोग घायल भी हैं, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी है।
जौनपुर जिला कारागार की पेशी वैन में धुंआ, सड़क पर कैदी
इस दुर्घटना में मृतकों में मुजिबुल निशा, सबीकूल निशा, शिराजुल निशा, वकील अहमद, शकील अहमद, कमरुल हसन, अब्दुल रब व मुनीर अहमद हैं। सभी जहांगीरगंज थाने नारियावँ गांव के रहने वाले थे। ड्राइवर शाकिब को लखनऊ रेफर किया गया है। सभी स्कार्पियो से लखनऊ में एक बीमार रिश्तेदार को लेकर लखनऊ जा रहे थे।