जनता के दिलों में है कांग्रेस
By Edited By: Published: Tue, 11 Mar 2014 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 11 Mar 2014 09:28 PM (IST)
अंबेडकरनगर : केंद्र में फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हमने विकास का नारा नहीं दिया करके दिखाया है। जनता के दिलों में कांग्रेस है। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहीं। वह मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी के यहां आयोजित भोज कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य का कार्यकर्ताओं ने नगर के तहसील तिराहे पर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव व अंबेडकरनगर लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह व उग्रसेन मिश्र भी थे। तिवारी ने किछौछा शरीफ में मखदूम अशरफ के आस्ताने पर माथा टेका एवं मुल्क के अमन चैन की दुआएं मांगी। इस मौके पर रामकुमार पाल, डॉ. विजयशंकर तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल छोटू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें