यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से युवक की मौत, कई पीड़ित
बारा, इलाहाबाद : मौसम की करवट के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। खासकर बुखार लोगों के

बारा, इलाहाबाद : मौसम की करवट के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। खासकर बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बारा के भुवर के पूरा गांव में फैली बुखार की बीमारी ने एक युवक की जान ले ली जबकि कई को अपनी चपेट में ले लिया। बीमारी फैलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
जसरा के ग्राम पंचायत असरवई के मजरा भुवर का पूरा निवासी दिनेश कुमार 40 पुत्र कल्लू एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। दो दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जसरा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। दिनेश की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में हर तरफ गंदगी की भरमार है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी बना हुआ है। गांव में शुद्ध पानी भी नहीं मिल रहा है।करीब एक दर्जन लोग जहां बुखार से पीड़ित है वहीं कुछ लोगों को डायरिया से पीड़ित हैं। गांव में फैली बीमारी की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है, पर अभी तक कोई टीम वहां नहीं पहुंची।
गौहनिया प्रतिनिधि के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के चितौरी गांव निवासी विजयजी का 35 वर्षीय पुत्र जीवन पटेल एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे इलाज के लिए जसरा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की आशंका जताई। इसके बाद युवक को शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
