कश्मीर में आतंकी हमला मोदी के नरम रुख का नतीजा: संजय
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह आज कश्मीर में आंतकी हमले पर पीएम पर जमकर बरसे।
अलीगढ़ (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (आप) प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह आज कश्मीर में आंतकी हमले पर पीएम पर जमकर बरसे। बोले, बिन बुलाए जब नरेंद्र मोदी पाकिस्तान प्रधानमंत्री को मुबारकबाद देने जाएंगे, पठान कोट हमले की जांच आइएसआइ से कराएंगे तो आंतकवाद को तो हवा मिलेगी ही। दो वर्ष में सीमा पर पाक ने सर्वाधिक उल्लघंन किया है।
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर स्मृति ने गिनाई उपलब्धियां
भजन संध्या में आये आप नेता ने कहा ताजा आंतकी हमला प्रधानमंत्री के बड़बोले पन का नतीजा है। देश के प्रति नापाक इरादे रखने वालों के प्रति जब देश का मुखिया ही नरम रूख अपनाएगा तो दुश्मन तो फन उठाएगा ही। दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जीभ के आपरेशन पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर का बयान सरासर गलत है। इससे जनता के बीच भाजपा के मंत्रियों की नकारात्मक मखौल उड़ाने वाली सोच उजागर हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने उप्र में हमने चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। यहां पार्टी का गठन बूथ स्तर तक शहर और निकाय क्षेत्रों में किया जा रहा है। फिलहाल पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। दोनों राज्यों में पार्टी भारी बहुमत लेगी।