विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 24 Nov 2014 12:44 AM (IST)

इगलास : क्षेत्र के गांव बास सुदामा में शनिवार को एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। सामान्य बुखार मानकर

News Article Hero Image

इगलास : क्षेत्र के गांव बास सुदामा में शनिवार को एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। सामान्य बुखार मानकर परिजन गोरई में एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराते रहे। हालत खराब होने पर उसे अलीगढ़ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्षेत्र के गांव बास सुदामा निवासी उपमा देवी (36) पत्नी राकेश कुमार को 17 नवंबर को बुखार आया था। परिजन सामान्य बुखार मानकर गोरई के एक झोलाछाप डाक्टर से महिला को दवा दिला लाए। 20 नवंबर को महिला की हालत खराब होने पर उसे अलीगढ़ के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उपमा देवी की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में गांव के लोगों का कहना है कि गोरई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है, लेकिन यहां डाक्टर नहीं बैठते और दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। मजबूरन लोगों को झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराना पड़ता है। जो उनकी जान पर भारी पड़ जाता है। लोगों का कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करती है। वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कागजों पर दी जा रही हैं।