यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से महिला की मौत

अलीगढ़ : ब्लाक क्षेत्र के गाव कासिमपुर पड़ाव में बुखार से महिला की मौत हो गई। परिजन उसे डेंगू से मौत बता रहे हैं। 38 वर्षीय शीला पत्नी कुमरपाल निवासी कासिमपुर पड़ाव को दो दिन पूर्व बुखार आया था, जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ने पर परिजन उसे गांव के ही डाक्टर के पास ले गए। उसकी दवा से कोई सुधार न होता देख अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा बीती रात महिला की मौत हो गई।
