विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राइट गांव में बुखार से किशोर की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 23 Jun 2014 12:24 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : मौसम के तेवर बदलने के साथ ही क्षेत्र में बुखार ने भी अपने पांव पसार लिए हैं। शनिवार की रात राइट गांव में एक किशोर की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गांव में कई जगह मरीजों की चारपाईयां बिछी हुई हैं।

राइट के रहने वाले नवल सिंह के 12 साल के बेटे मनीश को पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। उन्होंने गांव के ही एक निजी चिकित्सक से दवा ली लेकिन फायदा न होने पर अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने शनिवार की रात में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में कई घरों में बुखार से पीड़ितों की चारपाइयां बिछी हुई हैं। ग्राम प्रधान के अनुसार गांव में बीमारी फैलने की सूचना के बाद भी अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम बीमारों का हाल-चाल जानने नही पहुंची है।