विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महगौरा में डायरिया से दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 16 May 2014 12:29 AM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : क्षेत्र के गांव महगौरा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। इस गांव में दो दिन में डायरिया ने दो लोगों को लील लिया। कई दर्जन लोग बीमार हैं। दो लोगों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर झांककर भी नहीं देखा। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।

शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे नजरंदाज कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव महगौरा में कई दिनों से मौसमी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। गुरुवार को यहां के सुनील शर्मा उर्फ शोभा(25) पुत्र होतीलाल शर्मा की डायरिया से मौत हो गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को गांव के प्रहलाद सिंह (12) पुत्र जगदीश सिंह की भी डायरिया से मौत हुई थी। दो दिन में दो मौत होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। गांव में कई घरों में बीमारों की चारपाई पड़ी हुई हैं। गांव की रचना, विष्णु, अनिल, ममता समेत कई दर्जन लोग बीमार हैं। उनके परिजनों को इलाज के लिए झोलाछाप डाक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के योगेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा व रामअवतार शर्मा ने बताया कि गांव में बीमारी की सूचना देने के लिए सीएचसी प्रभारी व सीएमओ को फोन मिलाए तो दोनों के सीयूजी नंबर स्विच ऑफ थे।