यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से बालिका की मौत

अलीगढ़ : क्षेत्र के गांव मजूपुर में मंगलवार को एक किशोरी की डायरिया से मौत हो गई। मजूपुर गांव की प्रीति (9) पुत्री तेजवीर सिंह को चार दिन पहले उल्टी दस्त शुरू हो गए। उसकी मां ने उसका कस्बा में किसी डॉक्टर के यहां उपचार कराया था। उपचार के चलते ही मंगलवार की किशोरी चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही भी बता रहे हैं कि समय पर कोई बीएचडब्ल्यू भी नहीं आती है।
