विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 07 May 2014 01:12 AM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : दादों के गांव भुड़िया में डायरिया से एक युवक की मौत हो गई। गांव भुड़िया निवासी सतेंद्र कुमार (35) पड़ोस के गांव नगला ढक में सोमवार को एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे। दावत खाकर वह रात को घर आ गए। रात में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कई बार उल्टी और दस्त हुए। परिजन उसे एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गए, जहां से दवा खाने पर तबीयत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए लेकिन मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।