विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबेडकर विवि के खिलाफ प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 08:01 PM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : डीएस कालेज के छात्रों ने मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कालेज के गेट पर नारेबाजी कर कुलपति को संबोधित ज्ञापन कालेज के प्राचार्य को दिया। ज्ञापन में विधि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग की गई है।

बीएएलएलबी, एलएलबी, बीबीए, बीसीए के छात्रों ने छात्र नेता जिया उर रहमान के नेतृत्व में पहले कालेज के गेट पर प्रदर्शन किया। प्राचार्य को दिए ज्ञापन में कहा गया कि बीएएलएलबी, एलएलबी की परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन विधि की प्रयोगात्मक परीक्षा आज तक नहीं हो सकी हैं। बीबीए, बीसीए, पीजी डिप्लोमा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, जल्द परिणाम घोषित कराया जाए। 2013-14 की परीक्षाएं समय से संपन्न कराने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ चौधरी, शिव ओम शर्मा, लव पांडे, हिमांशु, धीरज कुमार, अमन यादव, सोनू कुमार, पीयूष गुप्ता, शशांक गुप्ता, लोकेश वर्मा, दिलीप कुमार थे।

इंसेट-

छात्र संघ चुनाव को आवाज बुलंद की

अलीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को धर्म समाज महाविद्यालय के प्रचार्य को ज्ञापन देकर मांग की गई कि कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव कराए जाएं। ऐसे न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि एबीवीपी शुरू से ही राष्ट्रहित व छात्र हित में काम करने वाला संगठन है। हवाला दिया है कि राज्य सरकार ने भी सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में विनोद, गुलशन, राजीव, नीलम, संदीप आदि मौजूद रहे।

संतोष .. धीरज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर